फिल्म : धुरंधर 2 को दर्शकों ने पसंद किया

फिल्म : धुरंधर 2 को दर्शकों ने पसंद किया

भोपाल [महा मीडिया] कई महीनों के इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को दर्शकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों ने फिल्म की कहानी, एक्शन के साथ अन्य कलाकारों के अभिनय की खूब सराहना की। फिल्म की ‘एडवांस बुकिंग’ (फिल्म रिलीज से पहले टिकट की खरीद) ने नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म के अब तक 15 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। फिल्म की अवधि चार घंटे की है लेकिन दर्शकों के लिए यह कोई बाधा नहीं बनी।

सम्बंधित ख़बरें