फिल्म धुरंधर सुपरहिट
भोपाल [ महा मीडिया] फिल्म धुरंधर सुपरहिट साबित हुई है। इसके बाद से ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स आज दोपहर धुरंधर 2 का टीजर रिलीज कर सकते हैं। इससे पहले फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया है जिसमें रणवीर सिंह खून से सने खौफनाक लुक में नजर आ रहे हैं। जारी किए गए पोस्टर में रणवीर सिंह बेहद डरावने अवतार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में वह बारिश के बीच लाल रोशनी में खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है मानो उन पर खून की बारिश हो रही हो।