अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति का निधन

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति का निधन

भोपाल [महामीडिया] भारत की ऑटो इंडस्ट्री के बड़े कारोबारी  संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया। कुछ खबरों में यह भी कहा गया है कि गेम के दौरान उनके मुंह में गलती से मधुमक्खी चली गई थी जिससे सांस लेने में परेशानी हुई और कार्डियक अरेस्ट हो गया।सोशल कमेंटेटर सुहेल सेठ ने इस खबर की पुष्टि की है। संजय कपूर की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। वह पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति थे। दोनों ने 2003 में शादी की थी, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया। यह तलाक लंबे कानूनी विवादों के बाद हुआ था। उनके दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान। इस वक्त वह प्रिया सचदेव के साथ शादीशुदा थे जो एक बिज़नेसवुमन और पूर्व मॉडल हैं।

सम्बंधित ख़बरें