नवीनतम
भोपाल में पहली बार फेमिना मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. के भोपाल में फेमिना मिस इंडिया-2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें सिवनी की धनुश्री विनर रहीं। इसमें पूरे प्रदेश से चुनी गईं 16 प्रतिभागी ताज के लिए मुकाबला कर रही थीं। अब विजेता राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। फेमिना मिस इंडिया की 60 वर्षों से अधिक पुरानी विरासत रही है। वर्ष 2026 में पहली बार इसका स्टेट ग्रैंड फिनाले मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया।