फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस में जलवा

फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस में जलवा

भोपाल [ महा मीडिया] फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के छठे दिन मंगलवार को भारत में 56.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।फिल्म ने दुनियाभर में 919 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने सबसे तेज 900 करोड़ रुपए कमाने के मामले में फिल्म पुष्पा 2 की बराबरी कर ली है। दोनों फिल्मों ने 6 दिनों में यह आंकड़ा पार किया। हालांकि 6 दिनों में कुल कमाई के मामले में पुष्पा 2 आगे है, जिसने 951.32 करोड़ रुपए कमाए थे।धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपए हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें