ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच चेन्नई में होगा

ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच चेन्नई में होगा

भोपाल [ महामीडिया] 

चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के ओपनिंग मैच की मेजबानी करेगा। यह पहला मौका है जब भारत किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच होस्ट करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे दिन यह घोषणा की है। मोदी के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 सीजन का शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार ओपनिंग मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में मेलबर्न रेनेगेड्स और मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा। रेनेगेड्स इस मैच में होस्ट टीम होगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:40 बजे शुरू होगा।

सम्बंधित ख़बरें