
फिल्म रामायण की शूटिंग जोरों पर
मुंबई [महामीडिया] फिल्म रामायण की जब से अनाउंसमेंट हुई है तभी से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो भागों में बनने वाली फिल्म की शूटिंग भी जोर-शोर से चल रही है। हाल ही में, रामायण के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऑन-स्क्रीन राम और लक्ष्मण के बीच स्नेह दिख रहा है। फिल्मी दुनिया से जुड़े कई बड़े सितारे रामायण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। टीवी एक्टर रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।