
फिल्म '120 बहादुर' का टीजर रिलीज
मुंबई [महामीडिया] फिल्म '120 बहादुर' का टीजर आज मंगलवार को रिलीज किया गया है। यह जज्बा और देशभक्ति से भरपूर है। फर्स्ट लुक से ही साफ है कि ये फिल्म जंग के मैदान में साहस और बलिदान की गाथा कहेगी। टीजर में 1962 की रेजांग ला की लड़ाई दिखाई गई है। इसमें 120 भारतीय सैनिकों ने हजारों दुश्मनों के सामने मोर्चा संभाला था। टीजर में गूंजती एक दमदार लाइन – 'हम पीछे नहीं हटेंगे!' फिल्म की असली भावना को दर्शाती है। निर्माताओं ने फिल्म का टीजर आज रिलीज किया है। यह फिल्म 120 भारतीय सैनिकों की वीरता, साहस और उनके बलिदान की एक सशक्त कहानी बयां करती है, जिन्होंने 1962 में रेजांग ला की लड़ाई के दौरान 3,000 चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया था जो भारत-चीन युद्ध का एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम था।