फिल्म 'द राजा साहब' का टीजर रिलीज

फिल्म 'द राजा साहब' का टीजर रिलीज

मुंबई [महामीडिया] आज  16 जून को हॉरर-कॉमेडी फिल्म  'द राजा साहब' का टीजर रिलीज हुआ जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में प्रभास एक नए अवतार में नजर आए हैं जो उनके एक्शन रोल्स से बिल्कुल अलग है। टीजर में रंग-बिरंगे विजुअल्स, मजेदार माहौल और हल्का-फुल्का डरावना टच है जो भूल भुलैया जैसी फिल्मों की याद दिलाता है। प्रभास का किरदार एक पुराने सिनेमाघर, राजा डीलक्स से जुड़ा है जहां सुपरनैचुरल ताकतों का राज है। प्रभास इस फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं, जो कहानी को और रोमांचक बनाता है।

सम्बंधित ख़बरें