फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज़ होगा
भोपाल [ महा मीडिया] बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का आधिकारिक ट्रेलर18 जुलाई को रिलीज़ होने की संभावना है। इससे पहले फिल्म का पहला शानदार टीज़र 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर जारी किया गया था। फिल्म 'रामायण - पार्ट 1' 6 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी । अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक भव्य और हाई-प्रोफाइल ग्लोबल ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित करने की योजना बना रहे हैं जिसमे इस बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म रामायण का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा।