फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर दर्शकों में लोकप्रिय 

फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर दर्शकों में लोकप्रिय 

नई दिल्ली [ महामीडिया] फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। कई व्यूअर्स ने सोशल मीडिया पर इसके म्यूजिक की जमकर तारीफ की है। फिल्म में साउथ के मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र ने म्यूजिक दिया है। अनिरुद्ध ‘जवान’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इन दिनों अनिरुद्ध का म्यूजिक हर बड़ी फिल्म में सुनाई दे रहा है। वो यूथ के बीच बहुत पॉपुलर हैं। उन्होंने 2012 में अपने डेब्यू सॉन्ग ‘कोलावेरी-डी’ से ही पहचान बना ली थी। उनका यह गाना खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा वो मास्टर, बीस्ट और विक्रम जैसी बड़ी फिल्मों के लिए भी म्यूजिक कंपोज कर चुके हैं।
 

सम्बंधित ख़बरें