नवीनतम
फिल्म “द ताज स्टोरी” पर तत्काल सुनवाई नहीं होगी
भोपाल [महामीडिया] दिल्ली हाईकोर्ट ने आज बुधवार को फिल्म “द ताज स्टोरी” को दिए गए सर्टिफिकेट के विरुद्ध दायर जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। यह फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है।दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और यह साम्प्रदायिक प्रचार फैलाती है। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को जारी हुआ था और उन्हें इसकी जानकारी 22 अक्टूबर को मिली।