हिंदी फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर चर्चा में
भोपाल [ महामीडिया] हिंदी फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर राजस्थान में चर्चा में बना हुआ है। ट्रेलर में दिखाई गई बाइक (लूना), आस्था और चमत्कार वाली कहानी सीधे ओम बन्ना धाम (बुलेट बाबा) से मेल खाती नजर आ रही है। राजस्थान की लोक आस्था के बड़े प्रतीक पर बनी इस फिल्म को लेकर लोगों में कई सवाल हैं। कोई इसे अंधविश्वास पर तंज कह रहा है तो कोई हास्य व्यंग्य की कहानी मान रहा है। पूरी फिल्म ही करीब-करीब राजस्थानी भाषा में ही है। क्योंकि सब कुछ जयपुर के आस-पास में ही फिल्माया गया है तो इसमें जयपुर की ही लोकल लैंग्वेज है। आर्टिस्ट भी यहीं के हैं। एक आर्टिस्ट जो भरतपुर से ट्रांसफर होकर आता है वो अपने भरतपुरी स्टाइल में बोलता है। बाकी कुछ-कुछ हिंदी भी है। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और एक ऐसी मोटरसाइकिल के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे ग्रामीण चमत्कारी मानते हैं। फिल्म 8 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।