इंटरनेशनल फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज
भोपाल [ महामीडिया] इंटरनेशनल फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। मेकर्स ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में सिनेमाकॉन में फिल्म का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर के रिलीज होते ही अब इसकी चर्चा हो रही है। ट्रेलर में विद्युत जामवाल को देखकर एक बार आप पहचान नहीं पाएंगे। इसके अलावा ट्रेलर में जैसे नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कोडी रोड्स के किरदारों के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिल रही है। 2 मिनट 53 सेकंड के इस ट्रेलर में दो बिछड़े हुए स्ट्रीट फाइटर्स रयू (एंड्रयू कोजी) और केन मास्टर्स (नोआ सेंटिनियो) के बीच एक जबरदस्त फाइट देखने को मिलती है। ट्रेलर में मुख्य अभिनेताओं के बीच हाई-ऑक्टेन फाइट्स, मुक्कों की क्रूर टक्कर, किस्मत और गुस्सा देखने को मिलता है।