मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर लॉन्च
भोपाल [महामीडिया] महाकुंभ में माला बेचने के दौरान वायरल हुई मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया। ट्रेलर सिविल लाइंस के एक होटल में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की हीरोइन मोनालिसा उपस्थित थी मोनालिसा ने दिल्ली और मणिपुर को जोड़ने वाली एक मासूम लव स्टोरी निभाई है, जो हाशिए पर जी रहे लोगों की जिंदगी की कठोर सच्चाइयों को उजागर करती है। यह फिल्म अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में थिएटर्स में धमाल मचाएगी।