फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज

भोपाल [ महा मीडिया] फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिलाता है। इसमें पुरानी कॉमेडी टीम यानी परेश रावल और राजपाल यादव भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का बैलेंस दिख रहा है । ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि मेकर्स ने इसे बिना किसी तामझाम के काफी सरल और मनोरंजक रखा है। ट्रेलर की लय काफी तेज और मजेदार है। इसमें कॉमेडी के साथ डरावने एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है लेकिन कुछ भी जबरदस्ती नहीं लगता।फिल्म की राइटिंग काफी सहज नजर आ रही है। ट्रेलर के आखिर तक आते-आते दर्शकों की जिज्ञासा फिल्म को लेकर काफी बढ़ जाती है।

सम्बंधित ख़बरें