धर्मः महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचे

धर्मः महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचे

उज्जैन (महामीडिया) महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह हुई भस्मारती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचे। भगवान महाकाल के आंगन में आज से आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की शुरुआत हो गई है। मंदिर के शिखर पर तिरंगे की थीम पर विद्युत सज्जा की गई है। आज निकलने वाली भगवान महाकाल की तीसरी सवारी में भी धर्म के साथ देश भक्ति के रंग नजर आएंगे। सवारी के कारवां में शामिल होने वाली भजन मंडलियां तिरंगा ध्वज लेकर चलेंगी। नागचंद्रेश्वर मंदिर के लिए बनाए गए नवनिर्मित फोल्डिंग फुट ओवर ब्रिज पर भी राष्ट्रीय रंग नजर आएंगे।
श्रावण के तीसरे सोमवार के साथ नागपंचमी का उत्सव राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होगा। कलेक्टर आशीषसिंह ने बताया शहर में 13 से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाना है। प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें