नवीनतम
शनि अमावस्या पर छह ग्रहों का षटग्रही योग
भोपाल [महामीडिया] चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या 29 मार्च, शनिवार को है। शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को विशेष माना जाता है और इसे शनि अमावस्या कहते हैं। इस बार शनि अमावस्या पर शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके चलते मीन राशि मे छह ग्रहों का षटग्रही योग बनेगा। इसकी वजह से छह अन्य महत्वपूर्ण योग भी बनेंगे।