नवीनतम 
                                                आश्विन माह में तुलसी पूजा का विधान
भोपाल [ महामीडिया] सातवें महीने को आश्विन के नाम से जाना जाता है। यह माह पितरों और माता रानी की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही तुलसी पूजा का भी खास महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि आश्विन माह में तुलसी के पौधे की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से साधक को जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
तुलसी पूजा की विधि
- रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठें स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
 - सूर्य देव को जल अर्पित करें।
 - देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करें।
 - तुलसी के पौधे पास दीपक जलाकर उपासना करें।
 - कुमकुम का तिलक लगाएं।
 - चुनरी और फूलों की माला अर्पित करें।
 - सात्विक चीजों का भोग लगाएं।
 - तुलसी माता की आरती करें और मंत्रों का जप करें।
 - अंत में जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें।