टेस्ट क्रिकेट : भारत के 116 रन पर छह विकेट गिरे
भोपाल [ महा मीडिया] टीम इंडिया न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में बैकफुट पर है। उसने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।केएल राहुल 25, ऋषभ पंत 23, शुभमन गिल 17, देवदत्त पडिक्कल 21 और यशस्वी जायसवाल जीरो रन पर आउट हुए।इससे पहले न्यूजीलैंड पहली पारी में 356 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉम ब्लंडेल (89 रन) और कप्तान टॉम लैथम (59 रन) ने अर्धशतक लगाए।आकाशदीप ने 5 विकेट झटके। अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार को 2-2 विकेट मिला। एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिला।