फीफा महिला विश्व कप की मेजबानी चार देश मिलकर करेंगे
भोपाल [ महा मीडिया] फीफा महिला विश्व कप 2031 की मेजबानी चार देश अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका मिलकर करेंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार चार देश संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। यह पहला महिला विश्व कप होगा जिसमें 48 टीमें (12 ग्रुप और 32 टीमों का नॉकआउट) और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। अमेरिका इससे पहले 1999 और 2003 में भी महिला विश्व कप की मेजबानी कर चुका है।