स्पेनिश फुटबॉल टीम को 482 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली

स्पेनिश फुटबॉल टीम को 482 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली

भोपाल [ महा मीडिया] स्पेनिश फुटबॉल टीम ने अर्जेंटीना को  हराकर 2026 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। इस शानदार जीत के बाद, स्पेन को ईनामी राशि के तौर पर भारतीय रुपये में लगभग 482 करोड़ रुपये मिले हैं। इस विशाल पुरस्कार राशि का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा सीधे 26 सदस्यीय स्क्वॉड के खिलाड़ियों के बीच बोनस के रूप में बांटा जाएगा। इसके अलावा विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को ऐतिहासिक मेडल के साथ कस्टम-निर्मित चैंपियनशिप रिंग्स भी प्रदान की गई हैं। उपविजेता रही अर्जेंटीना को लगभग 318 करोड़ रुपये की ईनामी राशि दी गई है। विश्व कप में तीसरे स्थान पर रही इंग्लैंड को लगभग 280 करोड़ रुपये और चौथे स्थान पर रही फ्रांस को (लगभग 260 करोड़ रुपये दिए गए। करोड़ों रुपये जीतने के अलावा स्पेन को खूबसूरत स्वर्ण ट्रॉफी भी मिली। यह मूल डिजाइन से काफी अलग है और इसमें दो मानव आकृतियां विजयी मुद्रा में पृथ्वी को उठाए हुए दिखाई देती हैं। यह ट्रॉफी 36 सेंटीमीटर ऊंची और 18 कैरेट सोने से बनी है। इसकी कीमत लगभग करीब 6 करोड़ है।

सम्बंधित ख़बरें