पाकिस्तान में आज से पेट्रोल और डीजल 13 रुपया प्रति लीटर महंगा हुआ

पाकिस्तान में आज से पेट्रोल और डीजल 13 रुपया प्रति लीटर महंगा हुआ

भोपाल [ महामीडिया] पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के दाम में 13.18 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल में 13.80 रुपया प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 310.71 रुपया और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 323.30 रुपया लीटर हो गई है। नई कीमतें आज 11 जुलाई से लागू हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की शर्तों के कारण पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है

सम्बंधित ख़बरें