राहुल गांधी के विरुद्ध हेट स्पीच का मामला रद्द
भोपाल [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में लंबित निजी आपराधिक शिकायत रद्द की। उन पर दक्षिणपंथी विचारक वीडी सावरकर को बदनाम करके सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप था। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने यह देखते हुए कार्यवाही रद्द की कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मुकदमा चलाने के लिए कोई मंज़ूरी नहीं दी थी।