कोलकाता होटल आग हादसे में नौ लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला भवन में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे आग लग गई है। बिल्डिंग के अंदर कई होटल थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई इनमें 2 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। सभी बेहोशी की हालत में मिले हैं । 6 लोग घायल हुए हैं। अब तक 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।आग लगने के वक्त होटलों में ज्यादातर लोग सो रहे थे। बिल्डिंग में धुआं भरने के कारण उनका दम घुटने लगा था। मरने वालों में भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। लोगों की पहचान की जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।