उमरिया में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित
भोपाल [ महा मीडिया]
उमरिया में पिछले 24 से 48 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण नदी-नालों में उफान आ गया है और तेज बहाव से कई पुल-पुलियाएं क्षतिग्रस्त होकर बह गई हैं। बारिश की सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। खेतों में पानी भरने और तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर खेतों की मेड़ें टूट गईं। मेड़ टूटने से मिट्टी और फसल पानी के साथ बह गई। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में बर्बाद हो गई। खेतों में खड़ी फसल को हुए नुकसान से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है।