सद्भावना दिवस कल
भोपाल [ महा मीडिया]
कल 20 अगस्त को भारत में सद्भावना दिवस मनाया जाएगा। यह दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देशवासियों के बीच शांति, सामुदायिक भावना और एकता को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है। यह दिन सभी धर्मों का सम्मान करने और सद्भाव से मिलकर रहने का आह्वान करता है।