उत्तराखंड में कई नदियां उफान पर
भोपाल [ महा मीडिया]
उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश के कारण अलकनंदा, मंदाकिनी और गंगा समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट के पास गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से ऊपर पहुंच गया है और कई मार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गए हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों में टोंस, तमसा, आसन और रिस्पना नदियों में पानी बढ़ गया है।प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने और जोखिम वाले इलाकों में सेल्फी लेने से बचने की सलाह दी है। रुद्रप्रयाग और अन्य जगहों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार में जलस्तर बढ़ने से घाटों पर पानी भर गया है। देहरादून, बागेश्वर और चमोली जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन और मलबे के कारण 130 से अधिक सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हैं।