गॉल टेस्ट में श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा
भोपाल [ महा मीडिया] गॉल टेस्ट में तीसरे दिन का पहला सेशन जारी है। कुलदीप यादव ने 16.1 ओवर में कामिंदु मेंडिस को 14 रन पर आउट किया है । श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है और टीम ने 4 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। श्रीलंका का पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गिरा। मोहम्मद सिराज ने निशान फर्नांडो को पवेलियन भेजा। इससे पहले असिथा फर्नांडो ने 116.4 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया। इसी विकेट के साथ भारत की पहली पारी समाप्त हुई।