पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी : मोदी

पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी : मोदी

भोपाल [ महा मीडिया] आज मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि सरकार ने हालिया पेपर लीक के मामलों को गंभीरता से लिया है और इस पर त्वरित कार्रवाई की है। देश के युवाओं को आश्वस्त करते हुए प्रधानमंत्री   मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली में ऐसे पुख्ता और पारदर्शी इंतजाम कर रही है जिससे भविष्य में दोबारा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस बेहद संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए और सबको मिलकर इसका समाधान करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें