आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज
भोपाल [ महा मीडिया] आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन दस महाविद्याओं के साथ मां दुर्गा की पूजा और व्रत का पारण किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन और छोटा हवन करने से विशेष मनोकामनाएं पूरी होती हैं।