आज विश्व अंगदान दिवस
भोपाल [ महा मीडिया] विश्व अंगदान दिवस हर साल 13 अगस्त को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़े डर को दूर करना है। एक मृत अंगदाता अपने महत्वपूर्ण अंगों (जैसे किडनी, लिवर, हृदय, फेफड़े और आंखें) को दान करके 8 से अधिक लोगों की जिंदगी बचा सकता है।