गुजरात में चांदीपुरा वायरस से अब तक 12 बच्चों की मौत

गुजरात में चांदीपुरा वायरस से अब तक 12 बच्चों की मौत

भोपाल [ महा मीडिया] गुजरात में चांदीपुरा वायरस का प्रकोप मुख्य रूप से साबरकांठा और पंचमहाल जिलों में देखने को मिल रहा है जहां हाल ही में कई बच्चों की जान गई है। यह बीमारी मुख्य रूप से 15 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है और दिमाग पर सीधा हमला करती है। गुजरात में संक्रमण से एक महीने में अब तक 12 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से तीन बच्चे चांदीपुरा वायरस से संक्रमित थे। अन्य 9 बच्चों की मौत भी इसी वायरस से होने की आशंका है। हालांकि इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 

सम्बंधित ख़बरें