शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार ने रिकवर किया
भोपाल [ महा मीडिया] शेयर बाजार में आज 13 जुलाई को शुरुआती गिरावट के बाद अब फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 77,500 और निफ्टी 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।इससे पहले सेंसेक्स 606 अंक गिरकर 76,963 पर ओपन हुआ था। निफ्टी में भी 167 अंक की गिरावट थी। IT और और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। FMCG और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है।