कोरोना से दो लोगों की मौत के बाद ओडिशा और आंध्र प्रदेश अलर्ट पर
भोपाल [ महा मीडिया]
आंध्र प्रदेश में कोरोना से दो लोगों की मौत की खबर के बाद ओडिशा सरकार ने राज्य के सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ा दी है। आगामी रथ यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। आंध्र प्रदेश में कोरोना के आठ मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हो चुकी है। नए मामले सामने आने और मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने निगरानी और तैयारी के उपायों को तेज कर दिया है।