सुप्रीम कोर्ट ने गौ हत्या के पूर्ण प्रतिबंध पर रोक लगायी
भोपाल [ महामीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज 13 जुलाई को मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें पूरे तमिलनाडु में गायों और बछड़ों की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने राज्य सरकार की याचिका पर यह अंतरिम आदेश पारित किया। तमिलनाडु सरकार ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि हाई कोर्ट का यह आदेश 'तमिलनाडु पशु संरक्षण अधिनियम के विपरीत है।