भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमण्डल आज तीन देशों के दौरे पर जायेगा
भोपाल [ महा मीडिया] केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 13 से 17 जुलाई तक स्पेन, बेल्जियम और फ़िनलैंड के दौरे पर जाने वाले एक उच्च-स्तरीय भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-यूरोपीय संघके बीच व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। यह प्रतिनिधिमंडल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के साथ आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा। इसमें उन्नत विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल तकनीक की प्रमुख भारतीय कंपनियां शामिल हैं।