रिटेल महंगाई में 4.38 प्रतिशत की वृद्धि

रिटेल महंगाई में 4.38 प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [ महा मीडिया] रिटेल महंगाई लगातार छठे महीने बढ़कर जून में 4.38% पर पहुंच गई है। जनवरी से लगातार रिटेल महंगाई दर बढ़ रही है तब यह 2.74% थी। महंगाई बढ़ने की बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों के दामों का बढ़ना है। फूड इन्फ्लेशन जून में बढ़कर 5.32% पर पहुंच गई है। मई में यह आंकड़ा 4.38% पर था। जनवरी 2025 के बाद यह पहला मौका है जब महंगाई रिजर्व बैंक के 4% के मिडपॉइंट टारगेट के पार निकल गई है। आज 13 जुलाई को यह आंकड़े जारी किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा महंगाई (4.74%) शहरों (3.92%) के मुकाबले अधिक बनी हुई है। 

सम्बंधित ख़बरें