तमिलनाडु में दो यात्री बसों की टक्कर में पांच यात्री मरे

तमिलनाडु में दो यात्री बसों की टक्कर में पांच यात्री मरे

भोपाल [ महा मीडिया] तमिलनाडु के मदुरै जिले में आज सोमवार सुबह दो बस की आमने-सामने टक्कर हो गई है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 42 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्राइवेट बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है  जबकि सरकारी बस पलट गई है । सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में चार पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है । मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें