पुणे में कचरे का पहाड़ गिरने से 16 लोग मलबे में दबे
भोपाल [ महा मीडिया] महाराष्ट्र के पुणे में आज बुधवार को भारी बारिश से कचरे का पहाड़ 3 मंजिला इमारत पर गिर गया है जिससे इमारत ढह गई। 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में कचरे का पहाड़ जैसा ढेर था यह वहां मौजूद कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग पर गिर पड़ा है । इस दुर्घटना में एक निजी कंपनी के कम से कम 16 कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका है जिन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।