शेयर बाजार में भारी गिरावट
भोपाल [महा मीडिया]
सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा गिरकर 76,700 पर कारोबार कर रहा है। दोपहर दो बजे 77,600 पर था सिर्फ 45 मिनट में ही यह 1000 अंक गिर गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 500 अंक की गिरावट है यह 23,900 के लेवल से भी नीचे आ गया है। सभी सेक्टर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंक और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है।