हरियाणा में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू

हरियाणा में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू

भोपाल [ महामीडिया] मारुति सुजुकी ने हरियाणा के खरखौदा स्थित प्लांट में 1 मेगावाट क्षमता का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया है। यह कदम रिन्यूएबल एनर्जी के बेहतर इस्तेमाल और कार्बन उत्सर्जन घटाने की दिशा में उसकी रणनीति का हिस्सा है। मारुति सुजुकी ने 2025 में खरखौदा प्लांट में 20 मेगावाट क्षमता का सोलर एनर्जी प्लांट लगाया था लेकिन कम उत्पादन के दौरान बनने वाली अतिरिक्त बिजली का पूरा उपयोग नहीं हो पाता था। नया बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम अब इस अतिरिक्त बिजली को स्टोर करेगा और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जाएगा। इससे सोलर एनर्जी का अधिकतम उपयोग संभव हो सकेगा।

सम्बंधित ख़बरें