शेयर बाजार 1677 अंक की भारी गिरावट पर बंद

शेयर बाजार 1677 अंक की भारी गिरावट पर बंद

भोपाल [ महामीडिया] आज बुधवार को सेंसेक्स 20 मिनट में 1000 अंक गिर गया। दोपहर 1 बजकर 40 मिनट में यह 1000 अंक गिरकर 76700 के करीब आ गया। 03:30 बजे 1677 अंक गिरकर 76,504 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 516 अंक की गिरावट के साथ 23,882 पर बंद हुआ। उधर सीजफायर खत्म होने से कच्चे तेल की कीमतें भी 6% चढ़कर दोबार 75 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। आज पीएसयू बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा मार पड़ी इसके साथ ही निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक में भी 2.4% से अधिक की गिरावट रही।

सम्बंधित ख़बरें