एक्सिस बैंक के शीर्ष प्रबंधन में तीन इस्तीफ़े

एक्सिस बैंक के शीर्ष प्रबंधन में तीन इस्तीफ़े

भोपाल [ महामीडिया] 

प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच एक्सिस बैंक के तीन सीनियर अधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। यह ऐसे समय में हुआ है जब कई बड़े प्राइवेट बैंक अपने टॉप मैनेजमेंट में बदलाव कर रहे हैं। प्रेसिडेंट और इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स कवरेज के ग्रुप हेड अनिल अग्रवाल, डेट कैपिटल मार्केट टीम के पूर्व प्रमुख विकास शिंदे और ट्रेडिंग के ग्रुप हेड जिमी तावाडिया ने इस्तीफा दे दिया है। वहीँ दूसरी और एचडीएफसी बैंक ने एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी पुनीत शर्मा को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी बनाया है। हालांकि बैंक और इन अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐक्सिस बैंक भारत का तीसरा सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है जो 1993 से कार्यरत है। 

 

सम्बंधित ख़बरें