अरुणाचल में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित
भोपाल [ महामीडिया] अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन ने 26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं। सड़कों तथा पुलों के टूटने से कई इलाके पूरी तरह कट गए हैं। ऊपरी सियांग , सियांग , क्रा दादी , केई पेन्योर और पापुम पारे सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ के कारण दर्जनों घर बह गए हैं।