नवीनतम
LoC में घुसपैठ कर रहे 2 उग्रवादी ढेर
श्रीनगर (महामीडिया): उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। अभी तक खबर है कि इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। पुलिस की ओर से आतंकियों को रोकने का ये बड़ा प्रयास है।
बता दें कि घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है। केरन सेक्टर में सीमा पार से चुपके से दाखिल होने की कोशिश कर रहे आतंकियों के एक दल को जवानों ने समय रहते भांप लिया और मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमा पर सेना का कड़ा पहरा जारी है और पूरे इलाके को सील कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।