नवीनतम
ग्रेटर नोएडा में 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की संदिग्ध मौत
नई दिल्ली (महामीडिया: रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत होने का मामला जानकारी में आया है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव नगला पदम निवासी महेश उनकी पत्नी ललिश तीन नाबालिक बच्चे रात 10:00 बजे मैगी खाकर सोए थे सुबह नहीं उठे तो लोगों को शंका हुई देखा तो पांचों बिस्तर पर मृत मिले। सूचना मिलते ही एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जल्द से जल्द मामले के खुलासे की बात कही है।
मृतकों में महेश पुत्र कृष्ण निवासी नगला श्री पदम उम्र 37 वर्ष, ललिता पत्नी महेश उम्र 35 वर्ष, लड्डू पुत्र महेश उम्र 11 वर्ष, मिष्टी पुत्री महेश उम्र 07 वर्ष और साक्षात पुत्र महेश उम्र 3 वर्ष शामिल हैं। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारीगण, एम्बुलेंस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।