चीन भूस्खलन में 21 लोग मरे

चीन भूस्खलन में 21 लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] उत्तर-पश्चिमी चीन में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है वहीं दूसरी तरफ गुआंग्शी क्षेत्र में बाढ़ के पानी के साथ सैकड़ों खतरनाक सांप रिहायशी इलाकों में फैल गए हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। गांसु प्रांत के लोंगनान शहर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अचानक हुए भूस्खलन की वजह से भारी तबाही हुई है । मिट्टी के मलबे में कुल 33 लोग जिंदा दफन हो गए थे। बुधवार सुबह तक चले कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया लेकिन बेहद दुखद बात यह रही कि इनमें से 21 लोगों की मौत हो चुकी थी। हालांकि राहत की खबर है कि मलबे से निकाले गए लोगों में से 5 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं जबकि 7 लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिनका इलाज चल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें