कर्नाटक के विजयपुरा जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप

मुंबई [महा मीडिया] 

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में आज बुधवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है।भूकंप का यह झटका बुधवार तड़के करीब 2:04 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का केंद्र बसवना बागेवाडी से 3.9 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।यह केंद्र हुनाश्याल ग्राम पंचायत से 7.8 किलोमीटर पश्चिम और हुविना हिप्परगी से 11.2 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। इसके अलावा यह अलमट्टी बांध से 31 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और विजयपुरा शहर से 38 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।

सम्बंधित ख़बरें