उज्जैन के मस्जिद विवाद मामले में अब तक बीस से अधिक गिरफ्तारियां
भोपाल [ महा मीडिया] उज्जैन के मस्जिद विवाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद और पथराव हुआ था। पुलिस ने कुल 9 एफआईआर दर्ज कर 30 से अधिक आरोपियों की पहचान की थी जिनमें से 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भ्रामक कंटेंट और अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के विरुद्ध भी मामले दर्ज किए गए हैं। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए शहर में भारी पुलिस बल तैनात है।